फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वॉलीबाल में टैगोर सदन बना ओवरऑल विजेता

Fri, 25 Oct 2024 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बैडमिंटन में नेहरु और टैगोर सदन रहे अव्वल
विज्ञापन

एसवीएन स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। एसवीएन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई, जिसमें राजकीय वरिष्ठ पाठशाला अर्की के प्रधानाचार्य राज कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया।
विद्यालय के अध्यक्ष टीसी गर्ग ने उद्घाटन समारोह में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में बैडमिंटन में अंडर-14 लड़कों के जूनियर वर्ग में नेहरु सदन विजेता टैगोर उपविजेता रहा। इसी वर्ग की लड़कियों में विवेकानंद सदन विजेता और टैगोर सदन उपविजेता बना। अंडर-19 लड़कों के वर्ग में टैगोर विजेता, विवेकानंद उपविजेता बना। लड़कियों में कल्पना सदन विजेता, नेहरू उपविजेता बना। वॉलीबाल वरिष्ठ वर्ग में टैगोर सदन विजेता और विवेकानंद उपविजेता बना। जबकि कनिष्ठ वर्ग में टैगोर विजेता और कल्पना सदन उपविजेता रहा। लड़कियों से वरिष्ठ वर्ग में नेहरू सदन विजेता और विवेकानंद उपविजेता रहा। जबकि कनिष्ठ में विवेकानंद विजेता और कल्पना सदन उपविजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता छात्रों को मेडल और सर्टिफिकेट दिए गए। स्कूल प्रधानाचार्य पदमनाभम ने आभार जताया। इस मौके पर सभी अध्यापक व अभिभावक गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें