फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में संघर्षरत सोलन के कलाकारों ने किया औलाद नाटक का मंचन

विज्ञापन
सोलन प्रणव थियेटर के कलाकार मुंबई में मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। प्रणव-थियेटर बियोंड थियेटर सोलन के मुंबई में रह रहे अदाकारों ने औलाद नाटक का मंचन किया। युवा दिवस पर हिमाचल के युवाओं ने मुंबई में सआदत हसन मंटो की इस चर्चित कहानी का सफल मंचन किया।
विज्ञापन

इस नाटक का निर्देशन व केंद्र पात्र जुबैदा गुड़ का हलवा और बरसी से सुर्खियों में आई अनु शर्मा ने निभाया। ऋतिका कंवर ने प्रोडक्शन मैनेजर, वेशभूषा और सास की मुख्य भूमिका सहित पांच भूमिकाएं निभाईं।
दिव्या शर्मा ने अम्मी की किरदार के साथ वेशभूषा में सहयोग दिया। प्रणव थियेटर सोलन की इन तीन अभिनेत्रियों ने हिमाचल के कलाकारों को नाटक के माध्यम से एक मंच पर लाने का सराहनीय प्रयास किया।
विज्ञापन

इसमें शिमला के ईशान आजाद, विक्रम टीडीआर, वृंदा ठाकुर, प्रणय कोहली, शुभम यादव और राजीव ने अपने किरदारों को जीवंत किया।
नाटक के क्रिएटिव डायरेक्टर ललित भारद्वाज, संगीत जीतू सम्राट, अविनाश, प्रकाश व्यवस्था तरुण व विवेक ने की। प्रणव थियेटर के प्रधान व महासचिव हेमंत अत्रि ने कहा कि यह संस्था उनके लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें