फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: तमिलनाडु को हराकर सेमीफाइनल में हिमाचल की बेटियां, हरियाणा से भिड़ंत

Fri, 23 Jan 2026 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन)।

सार

नालागढ़ में राष्ट्रीय अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में हुए सेमीफाइनल मैच में हिमाचल की बेटियों ने तमिलनाडु की टीम को 42-28 के अंतर से पराजित किया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
चंडीगढ़ व तामिलनाडु के बीच क्वार्टर फाइनल मैच में अंक लेने का प्रयार करते हुए रेडर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियां फाइनल में पहुंच गई हैं। बेटियों ने एकतरफा मुकाबले में तमिलनाडु की टीम को 42-28 के अंतर से पराजित किया। अब हिमाचल की टीम का मुकाबला हरियाणा के साथ होगा। दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 43-30 से पराजित किया। इसके अलावा तीसरे स्थान के लिए उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु की टीमें आमने-सामने होंगी। प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो जाएगा।

विज्ञापन


इससे पूर्व चौथे दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हरियाणा ने महाराष्ट्र को 43-28 से पराजित किया, जबकि दूसरे क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश ने दिल्ली ने 51-38 से जीत दर्ज की। तीसरे क्वार्टर फाइनल में हिमाचल प्रदेश ने मध्य प्रदेश को 64-27 से पराजित किया। वहीं अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु ने कड़े संघर्ष में छत्तीसगढ़ को 22-20 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें