संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। उपमंडल की भूमती पंचायत में हिमशिखर खेल समिति की ओर से आयोजित खेलकूद कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश ठाकुर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं की ओर से खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देना सराहनीय पहल है। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उनमें अनुशासन, आपसी भाईचारे और प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं। समाज के विकास और युवाओं को सही दिशा देने के लिए ऐसे प्रयास जरूरी हैं। मुख्य अतिथि ने हिमशिखर खेल समिति के मुख्य आयोजक कुनाल शर्मा सहित हिमांशु, जतिन, गौरव, अकुल और अनुज समेत अन्य सदस्यों के योगदान की सराहना की। उन्होंने समिति को 5,100 रुपये की राशि भी प्रदान की।
इस अवसर पर संदीप ठाकुर, ग्राम पंचायत भूमती के पूर्व प्रधान प्रवीण शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य आशा शर्मा, जय नंद शर्मा, जय चंद शर्मा, मुकेश शर्मा, सुधीर शर्मा, सच्ची शर्मा और परमानंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और युवा मौजूद रहे।