फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज छात्रों के लिए कसौली से स्पेशल बस सेवा फिर शुरू

Mon, 29 Aug 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज सोलन में शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थियों को कसौली विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गांवों से आने वाली बस सेवा को बहाल कर दिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज सोलन में शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थियों को कसौली विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गांवों से आने वाली बस सेवा को बहाल कर दिया है। यह बस सुबह 8.20 बजे कसौली बस स्टैंड से चलेगी और दोपहर 3.20 बजे वापस कसौली कि लिए चलेगी। इसमें सिर्फ कॉलेज स्टूडेंट्स ही बैठ सकेंगे।
विज्ञापन


पिछले वर्ष निगम ने यह बस कॉलेज छात्रों के लिए शुरू की थी। लेकिन चालक-परिचालकों की कमी का हवाला देते हुए इस बस को बंद कर दिया था। ऐसे में विद्यार्थियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इस मांग को लेकर कसौली छात्र संगठन ने आरएम से मुलाकात की थी और बस सेवा बहाल करने की मांग की थी। इसके बाद अब बस सेवा को फिर से बहाल कर दिया है।

सोलन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने बताया कि यह बस सेवा सुबह शुरू होगी और शाम तक चलेगी। कसौली छात्र संगठन के अध्यक्ष विक्रांत ठाकुर, उपाध्यक्ष हिमांशु ठाकुर, भूपेंद्र, चेतन, देवेंद्र, कमल, पवन, संजय, विधिता, शिवानी, हरविंद्र, वर्षा, शैंकी शर्मा, ललीत, यश अत्री, ध्रुव, कपिल, दिक्षा, वेशाली, भरत, शीतल, ज्योति, भारती, मनीषा, बंटी, नितिन, सौरव, हेमंत और गौरव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें