फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानपुरा और सनेड़ में उड़ी स्वच्छता अभियान की धज्जियां

Mon, 29 Aug 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल नालागढ़ की मानपुरा और सनेड़ पंचायत की सीमा के साथ लगते एनएच-21 ए पर कचरे के ढेर लगे हैं। इस कारण लोगों ने बीमारी फैलने की आशंका जताई है। कुछ लोग खुलकर सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाकर सड़क किनारे कूड़ा फेंक रहे हैं। पंचायत और संबंधित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनदेखी के चलते कुछ उद्योग एनएच के साथ बहते नाले में केमिकल फेंक रहे हैं।
विज्ञापन


गंदे पानी के इस नाले और आसपास फैली गंदगी से यहां मलेरिया फैलने की संभावना बढ़ गई है। सबसे अधिक खतरा क्षेत्र के दो निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए है। दोनों ही स्कूल इस गंदे नाले से करीब 50 मीटर की दूरी पर हैं। स्कूलों की ओर से भी पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन से नाले में गंदगी गिराने वालों पर कार्रवाई की मांग करने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा।

लोगों का कहना है कि नाले में रात के समय उद्योग पर अन्य लोग कचरा और केमिकल फेंक रहे हैं। इस कारण क्षेत्र में बदबू फैल रही है। इससे मलेरिया और अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासी बलवीर सिंह, हरदेव सैणी, रंजीत सिंह, गुरमेल सिंह, राम गोपाल लांबा, केहर सिंह, रजिंद्र सिंह, हॉकम सिंह, गुरचरण सिंह चन्नी, सुरेंद्र सिंह और रघुवीर सिंह ने कहा कि राजमार्ग के साथ लगते इस नाले में लगातार गंदगी फेंकी जा रही है।
विज्ञापन


पंचायत की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। सनेड़ पंचायत प्रधान धीरेंद्र सिंह काला ने कहा कि नाले के समीप दो कूड़ेदान लगाए जा रहे हैं। साथ ही लोगों को नाले में कचरा न फेंकने की चेतावनी भी दी है। कहा कि उद्योगों को कई दफा नाले में केमिकल और अन्य कचरा गिराने को लेकर चेतावनी दी है। अब पंचायत गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाएगी। मानपुरा पंचायत की प्रधान कुलदीप कौर ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को घरों में कूड़ेदान लगाने को कहा है। साथ ही कचरा गिराने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने को लेकर भी आगाह किया है। जल्द ही इस नाले की सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें