फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों से कूड़ा लेकर पंचकूला भेजेगा नगर निगम

विज्ञापन
Solan MC to send garbage to Panchkula
विज्ञापन
सोलन। शहरवासियों से कूड़ा एकत्र कर अब नगर निगम पंचकूला भेजेगा। नगर निगम और कंपनी के बीच वार्ता अंतिम चरण पर पहुंच चुकी है। जल्द कार्यालय में नई कंपनी को कूड़ा देने के लिए टेंडर लगाए जा सकते हैं। सलोगड़ा डंपिग साइट पर कूड़ा नहीं फेंका जाएगा। निगम के वाहनों में लोगों के घरों से कूड़ा भरकर कंपनी की गाड़ियों में से निर्धारित डंपिंग स्थल पर फेंका जाएगा।
विज्ञापन

गौर हो कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए डोर टू डेार कूड़ा उठाऊ योजना चल रही है। इस बीच नगर निगम 17 वार्डों से रोजाना करीब 15 टन कूड़ा-कचरा एकत्र करता है। इसमें प्रत्येक घर से निगम गीला-सूखा कूड़ा निर्धारित दिनों के अनुसार उठाता है। हालांकि कंपनी को यह कूड़ा एक साथ दिया जाएगा। नगर निगम चुनाव में शहर वासियों से कूड़ा बिल निशुल्क करने को लेकर योजना तैयार की जा रही है।
उधर, नगर निगम मेयर पूनम ग्रोवर ने कहा कि शहर में एकत्र किया जा रहा कूड़ा पंचकूला की कंपनी को दिया जाएगा। सलोगड़ा डंपिग साइट का कचरा भी बाहर भेजा जाएगा। कंपनी से इस पर चल रही बातचीत अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें