फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम टीम ने तीसरे दिन बाजारों में हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
सोलन बाजार में अतिक्रमण कर सजाए सामान को समेटते दुकानदार। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए तीसरे दिन भी नगर निगम टीम की कार्रवाई जारी रही। वीरवार को निगम टीम ने मालरोड समेत बाजारों में दुकानदारों से सड़क पर सजा सामान मौके पर हटवा दिया।
विज्ञापन

बाजारों में निगम टीम के कार्रवाई देख दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ मुहिम के तहत अब लगातार कार्रवाई की जाएगी। निगम बाजारों में अतिक्रमण हटाने के लिए रोजाना कार्यालय से टीम भेज रहा है।
उधर, निगम टीम के अधिकारी दीप राज हंस ने कहा कि तीसरे दिन भी बाजारों में निगम टीम की कार्रवाई जारी रही। बाजारों में दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा था। इस पर कार्रवाई कर सामान मौके पर हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें