फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में फिर कोविड केयर सेंटर खोलने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। कोविड की संभावित तीसरी लहर को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग फिर कोविड केयर सेंटर खोलने की तैयारी कर रहा है। जिले के चिकित्सा खंडों में इन दिनों इसके लिए आवश्यक दवाइयां और अन्य सामान की आपूर्ति की जा रही है। जिले में कोविड आईसीयू वार्ड भी तैयार कर दिए हैं।
विज्ञापन

इसी के साथ जिले के दो मेकशिफ्ट अस्पतालों में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्टाफ तैनात कर दिया है। हालांकि इन दिनों अस्पतालों में किसी भी कोविड मरीज का इलाज नहीं चल रहा है। तीसरी लहर की निपटने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग तैयारियों के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा है। ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति समेत ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की उपलब्धता भी अस्पतालों में की गई है।
जानकारी के अनुसार जिले में आठ समर्पित कोविड केयर सेंटर बनाए हैं। इन कोविड केयर सेंटरों को कोविड की दूसरी लहर के बाद बंद कर दिया था। अब इन आठ समर्पित कोविड सेंटरों को तीसरी लहर से निपटने के लिए फिर खोला जाएगा। इन कोविड सेंटरों में आवश्यक सामान और दवाइयों की खेप पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में कोविड आईसीयू के लिए सोलन में 20, काठा में 10 और एमएमयू में 30 बेड की व्यवस्था की जा रही है। इन सभी पर वेंटिलेटर समेत अन्य जरूरी व्यवस्था की गई है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने बताया कि तीसरी लहर से निपटने के लिए पीएचसी स्तर तक आदेश दिए गए हैं। ऑक्सीजन से लेकर अन्य व्यवस्था की गई है।
सोलन के आंजी में राधा स्वामी सत्संग परिसर में बनाए 200 बेड क्षमता के मेक शिफ्ट अस्पताल में इन दिनों आपातकालीन सेवाओं के लिए स्टाफ की तैनाती कर दी है। इनमें चिकित्सकों समेत स्टाफ नर्स और 30 लोगों का स्टाफ लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें