बिलासपुर। मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत डीएवी स्कूल बिलासपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और अध्यापकों से एक मुट्ठी माटी एकत्रित की गई। कार्यक्रम में बीसीसीआई सदस्य और जिला क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
प्रधानाचार्य महेंद्र ठाकुर और अध्यापकों ने एकत्रित मिट्टी की मटकी को मुख्यातिथि को भेंट किया। विशाल जगोता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा चलाए गए इस अभियान में वीर शहीदों को हमें याद करना है कि जिनके बलिदान के कारण आज हम सुरक्षित हैं। इन वीरों की बदौलत ही हम आज स्वतंत्र भारत में रह रहे हैं। कहा कि बच्चों को अपने अध्यापकों का भी सम्मान करना चाहिए। उन्होंने स्कूल के खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट संघ की तरफ से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। कहा कि स्कूल के छात्र और छात्राओं के लिए लिए क्रिकेट मैदान में एक क्रिकेट प्रतियोगिता अक्तूबर में करवाई जाएगी। इस अवसर पर खेलों में पदक जीतने वाले विद्यार्थियों को भी उन्होंने सम्मानित किया। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी। इस मौके पर अनिरुद्ध शर्मा और कर्ण चंदेल और स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।