फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दीतू प्लासड़ा में झुग्गी जली, 80 हजार का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
झुग्गी में रखा सामान, राशन और नकदी राख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। दीतू प्लासड़ा में आग लगने से घास की झुग्गी जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। आग से पीड़ित व्यक्ति को 80 हजार का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया और साथ लगती करीब दस लाख रुपये की संपत्ति को बचाया।
यह हादसा सोमवार मध्य रात डेढ़ बजे हुआ। हादसे के वक्लत तीफ मोहम्मद परिवार के साथ झुग्गी में सोया था। अचानक आग लग गई। आग लगते ही परिवार के लोग तो बाहर निकल गए। आग से खाने-पीने का सामान, कपड़े, अनाज, 20 हजार रुपये नकदी, सोलर लाइट जल गई। अग्निशमन विभाग की टीम जब तक नालागढ़ से दीतू प्लासड़ा पहुंची तब तक झुग्गी जल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी जयपाल चंदेल ने बताया कि आग से झुग्गी के सामने एक पराली का ढेर, जल शक्ति विभाग के ट्यूबवेल और पिकअप को बचा लिया गया। सूचना मिलते ही जोघों पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें