फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पेयजल सप्लाई में हल्का सुधार, आईपीएच से मिला 73 लाख लीटर पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कई वार्डों में राहत, गिरि योजना में खराबी से आपूर्ति में परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में पेयजल संकट के बीच मंगलवार को जल शक्ति विभाग ने नगर निगम को 73 लाख लीटर पानी की सप्लाई दी। इससे कई वार्डों में पानी छोड़ा गया और लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि, कई वार्डों में लोगों को पानी की सप्लाई का इंतजार करना पड़ा।
शहर में पिछले कई दिनों से रोजाना 50 से 55 लाख लीटर पानी की सप्लाई हो रही थी, जबकि जरूरत 90 लाख से एक करोड़ लीटर तक है। गिरि पेयजल योजना में बार-बार तकनीकी खराबी और मोटरें जलने के कारण पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में शहर की पेयजल आपूर्ति अश्वनी योजना पर निर्भर हो गई है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में पानी की किल्लत से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि 4,000 से 5,000 रुपये तक पानी का बिल देने के बावजूद आठवें दिन भी घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। जरूरत पूरी करने के लिए उन्हें महंगे दाम पर टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। लोगों ने नगर निगम और जल शक्ति विभाग से गिरि पेयजल योजना की तकनीकी खामियों का स्थायी समाधान करने और वितरण व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

टैंकर संचालकों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से मांग बढ़ी है। शहर में रोजाना 25 से 30 टैंकर पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसके बावजूद लोगों को टैंकर के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जल शक्ति विभाग के एसडीओ ऐन सिंह ने बताया कि गिरि पेयजल योजना में खराबी के कारण पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। समस्या का स्थायी समाधान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें