फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों का पैसा सनातनियों के बच्चों पर खर्च हो : देवकीनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सनातन बोर्ड का करें गठन, चारों शंकराचार्य हों शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कथावाचक ठाकुर देवकीनंदन ने सोलन में श्रद्धालुओं को सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक जीवन से जुड़ने का संदेश दिया। पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने मंदिरों की संपत्ति और चढ़ावे के उपयोग के लिए सनातन बोर्ड बनाने की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप कानून पर भी सवाल उठाते हुए भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया।
देवकीनंदन ने कहा कि मंदिरों में श्रद्धालु आस्था के अनुसार धन चढ़ाते हैं। ऐसे में मंदिरों से प्राप्त राशि का उपयोग सनातन समाज के बच्चों के विकास और जरूरतमंदों की सहायता के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिरों की राशि सामान्य विकास कार्यों में खर्च करने के बजाय गरीब बच्चों की शिक्षा, गौ संरक्षण, निशुल्क अस्पतालों और जरूरतमंद बेटियों के विवाह पर खर्च की जानी चाहिए।
विज्ञापन

कथावाचक ने सनातन बोर्ड के गठन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि सभी मंदिरों की राशि बोर्ड के पास जमा होनी चाहिए। इसके उपयोग के लिए स्पष्ट व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि बोर्ड में चारों शंकराचार्यों, पांचों वैष्णवाचार्यों और प्रबुद्ध लोगों को शामिल किया जाए, ताकि मंदिरों की संपत्ति का उपयोग धार्मिक और सामाजिक कार्यों में किया जा सके।
विज्ञापन

लिव-इन रिलेशनशिप कानून पर जताई आपत्ति
ठाकुर ने लिव-इन रिलेशनशिप की कानूनी व्यवस्था पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों के विपरीत बताते हुए कहा कि देश में इस तरह की व्यवस्था नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए इससे जुड़ी घटनाओं पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें