फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: श्रुति और जतिन चुने गए शिविर के सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवी

कंडाघाट (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाघाट में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हो गया। कार्यक्रम में पूर्व निदेशक युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार प्रभात कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस गीत के साथ हुआ। इसके बाद सात दिन तक किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट कार्यक्रम अधिकारी ने सभी के समक्ष रखी। शिविर में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण को लेकर भी जागरूक किया। इसी तरह स्वच्छता के बारे में भी स्वयं सेवियों को जानकारी दी गई।
शिविर के दौरान बेहतर कार्य करने पर श्रुति और जतिन को बेस्ट स्वयं सेवी के खिताब से नवाजा गया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने कहा कि स्वयं सेवियों में आपसी सहयोग की भावना जागृत करने के लिए शिविर आवश्यक होते हैं। प्रधानाचार्य कुलदीप सूर्या ने टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्रों की ओर से आयोजित यह शिविर विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें