फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गुनाह स्कूल, कहीं एक कमरे दो तो कहीं चल रहीं तीन कक्षाएं

Sat, 24 Oct 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
रामशहर के गुनाहा स्कूल में एक कमरे में दो कक्षाओं को पढ़ते दो अध्यापक। संवाद
विज्ञापन
अभिभावकों की मांग के बाद भी नहीं बढ़ी स्कूल में कमरों की संख्या, बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
विज्ञापन

ग्राउंड रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन)। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के दावे करने वाले विभाग और सरकार के सामने रामशहर के गुनाह के दो सरकारी स्कूलों की स्थिति कई सवाल खड़े कर रही है। कहीं एक कमरे में दो-दो तो कहीं तीन-तीन कक्षाएं चलाने की मजबूरी है, लेकिन विद्यार्थियों की जरूरत के मुताबिक बुनियादी ढांचे का विस्तार नहीं हो पाया है। करीब 155 विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी इस गंभीर समस्या के बावजूद अतिरिक्त कमरों का निर्माण अब तक मांग और आश्वासनों के बीच अटका है। अभिभावकों का कहना है कि वे लंबे समय से स्कूलों में कमरों की कमी दूर करने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। नेता और अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रमों में आते-जाते रहते हैं, लेकिन समस्या दूर नहीं हो रही।
प्राथमिक पाठशाला गुनाह में 40 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल में तीन कमरे उपलब्ध हैं। कमरों की कमी के कारण सभी कक्षाओं को अलग-अलग बैठाना संभव नहीं हो पा रहा है। मजबूरन एक ही कमरे में दो-दो कक्षाएं संचालित करनी पड़ रही हैं। इसके साथ लगती वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुनाह के हालात और भी चिंताजनक हैं। यहां करीब 115 विद्यार्थी हैं। स्थिति यह है कि तीन अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों को एक ही कमरे में बैठाकर पढ़ाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


-
एक कमरे में पढ़ाना मजबूरी
स्कूल में कमरों की कमी के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपलब्ध सीमित कमरों में ही बच्चों को पढ़ाने की व्यवस्था करनी पड़ती है। यदि स्कूल में जल्द अतिरिक्त कमरों का निर्माण हो जाए, तो विद्यार्थियों को बेहतर और शांत शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा। - सतपाल, मुख्य अध्यापक, प्राथमिक पाठशाला गुनाह

-
पढ़ाई हो रही है प्रभावित
कमरों की कमी के कारण तीन-तीन कक्षाओं के विद्यार्थियों को एक ही कमरे में बैठाना पड़ रहा है। इस समस्या के चलते बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। स्कूल में पर्याप्त कमरों की व्यवस्था हो जाए, तो बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा। - दलेर सिंह, प्रधानाचार्य, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुनाह

-
नेताओं से मिले आश्वासन
कई बार मांग उठाने के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं हुआ है। स्कूल में कमरों की कमी का मुद्दा कई बार स्थानीय विधायक के समक्ष भी उठाया जा चुका है। समिति ने निजी निधि या अन्य माध्यमों से अतिरिक्त कमरों का निर्माण करवाने की मांग की थी। अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। - मनजीत कुमार, प्रधान, स्कूल प्रबंधन समिति

-

अभिभावकों और ग्रामीणों ने जताई चिंता
अभिभावक नीता देवी ने कहा कि कमरों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विधायक और अन्य नेताओं से यह मामला कई बार उठाया गया है। अब तक समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए पर्याप्त कमरों का होना जरूरी है। भजनलाल और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वे बचपन में स्वयं इसी स्कूल में पढ़े हैं। समय के साथ स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या तो बढ़ी, लेकिन उसी अनुपात में बुनियादी सुविधाओं और कमरों का विस्तार नहीं हुआ। इधर, खंड शिक्षा अधिकारी रामशहर रामेश्वर दास ने बताया कि समस्या उनके संज्ञान में है। स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-
विधायक हरदीप बावा ने बताया कि स्कूल में कमरों की कमी की समस्या को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से उठाया गया है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।

रामशहर के गुनाहा स्कूल में एक कमरे में दो कक्षाओं को पढ़ते दो अध्यापक। संवाद

रामशहर के गुनाहा स्कूल में एक कमरे में दो कक्षाओं को पढ़ते दो अध्यापक। संवाद

रामशहर के गुनाहा स्कूल में एक कमरे में दो कक्षाओं को पढ़ते दो अध्यापक। संवाद

रामशहर के गुनाहा स्कूल में एक कमरे में दो कक्षाओं को पढ़ते दो अध्यापक। संवाद

रामशहर के गुनाहा स्कूल में एक कमरे में दो कक्षाओं को पढ़ते दो अध्यापक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें