फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में खुलीं तो नालगाढ़ और रामशहर में बंद रहीं दुकानें

विज्ञापन
बद्दी में उपायुक्त के आदेश के बावजूद भी खुली रही दुकानें। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। वीकेंड बंद का बीबीएन में मिला-जुला असर रहा है। सप्ताह के बाद बाजार बंद करने के सरकार के आदेश की बद्दी में कोई पालना नहीं हुई है। बद्दी में शनिवार को बाजार खुला रहा है।
विज्ञापन

दवाइयां और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानों को बंद करने के आदेश जारी किए थे। बद्दी में सुबह तो पहले बाजार बंद था लेकिन थोड़ी देर में एक-एक कर दुकानें खुलती रहीं। दोपहर तक सभी दुकानें खुल गई और रेडीमेट, मोबाइल, खाने-पीने समेत सभी दुकानें सज गईं। बद्दी में दुकानें खुली होने से बरोटीवाला में भी दुकानें खोल दीं।
नगर व्यापार मंडल बद्दी के प्रधान प्रवीण कौशल ने बताया कि उन्हें बाजार को बंद करने के किसी प्रकार के आदेश नहीं मिले हैं। इसके चलते सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलीं। पुलिस प्रशासन ने उन्हें किसी प्रकार की कोई भी मनाही नहीं की जिससे बद्दी के सभी दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन

उधर, नालागढ़ और रामशहर में दुकानें बंद रहीं। सभी दुकानदारों ने कोविड के चलते शनिवार को आवश्यक वस्तुएं, मेडिकल स्टोर, फल-सब्जियां, दूध-दही और मेकेनिकों की दुकानें खुली जबकि अन्य सभी दुकानें बंद रहीं।
रामशहर के तहसीलदार जनकराज शर्मा ने बताया कि उपायुक्त के आदेश पर दवाइयां और जरूरी सामान की दुकानें खुली जबकि अन्य दुकानें बंद रहीं। बद्दी के डीएसपी साहिल अरोड़ा ने बताया कि उपायुक्त के दुकानें बंद करने के आदेश के बावजूद भी कई दुकानें खुलीं। पुलिस दुकानदारों को जागरूक कर रही है।

नालागढ़ में बाजार पूरी तरह से रहा बंद। संवाद- फोटो : SOLAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें