फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालरोड पर बिना लाइसेंस के सब्जियां बेच रहे दस लोगों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मालरोड पर बिना लाइसेंस सब्जियां बेच रहे दस लोगों पर कार्रवाई
विज्ञापन

नगर परिषद ने चेतावनी के बाद कार्रवाई कर एक क्विंटल सब्जियां भी कीं जब्त
संबंधित लोग नगर परिषद की टीम को नहीं दिखा सके सब्जियां बेचने की अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कर्फ्यू की ढील के दौरान माल रोड पर अवैध रूप से सब्जी बेचने बैठे लोगों पर नगर परिषद ने कार्रवाई की है। इसमें करीब दस लोगों को माल रोड से हटाकर उनकी करीब एक क्विंटल से अधिक सब्जियां भी जब्त की गई हैं। वहीं अब नगर परिषद संबंधित लोगों पर जुर्माना भी लगा सकता है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नगर परिषद सोलन ने माल रोड सोलन पर कर्फ्यू में ढील के दौरान बिना अनुमति के सब्जी बेच रहे लोगों को सब्जियां न बेचने के निर्देश जारी किए थे, इसके बावजूद संबंधित लोग शनिवार को भी माल रोड पर बिना अनुमति सहित लाइसेंस के सब्जियां बेच रहे थे। इसमें नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंच कर संबंधित लोगों की सब्जियों को जब्त कर लिया है। इसमें ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिनका पहले अपना कोई ओर कारोबार था, और कोरोना वायरस के तहत जारी कर्फ्यू के दौरान अब वह माल रोड पर सब्जियां बेच रहे हैं। जिनका न तो कोई मेडिकल बना है और न ही उनके पास सब्जियां बेचने की अनुमति सहित लाइसेंस है। नगर परिषद सोलन के निरीक्षक दीप राज हंस ने बताया कि नप ने सोलन के माल रोड, राजगढ़ रोड, मुरारी मार्केट सहित अन्य क्षेत्रों में उक्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन

आज से होगी कार्रवाई
नगर परिषद सोलन के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने बताया कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सामान के लिए ढील दी गई है। इसमें पंजीकृत सब्जी कारोबारी ही सब्जियां बेच सकता है। इसके तहत नप की ओर से शुक्रवार को माल रोड का निरीक्षण किया था, इसमें कई लोगों के पास सब्जी बेचने का कोई भी लाइसेंस नहीं था, इस दौरान उन्हे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था, वहीं शनिवार को उक्त लोग दोबारा से वहां बैठ गए थे, इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। उनकी सब्जियां भी जब्त की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें