फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बरोटीवाला में अवैध नशा बेचने वाली महिला की झुग्गी तोड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला(सोलन)। बरोटीवाला में अवैध रूप से नशा बेचने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर महिला की झुग्गी तोड़ दी। महिला ने पुलिस और ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि यह महिला हरियाणा के मंडावाला में रहती है। वह बरोटीवाला ट्रक यूनियन के पास एक झुग्गी में ट्रक चालकों और स्थानीय लोगों को नशा बेचती थी। लोगों ने कई बार पुलिस को इस बारे में शिकायत भी की थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला अक्सर वहां से गायब हो जाती थी। रविवार को स्थानीय लोग पुलिस टीम के साथ महिला की झुग्गी के पास पहुंचे। वहां एक व्यक्ति अपने फोन से घटना रिकॉर्ड कर रहा था। महिला ने उस व्यक्ति पर झपटने का प्रयास किया। उसने पत्थर उठाकर लोगों पर मारने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत बीच-बचाव कर उसे रोका। इस दौरान गुस्साए लोगों ने महिला की झुग्गी को तोड़ दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना बरोटीवाला में शिकायत मिली थी। शिकायत में कहा गया कि पूजा देवी, जो हरियाणा के मंडावाला की प्रीतम कॉलोनी की निवासी है, अवैध रूप से नशा बेचती है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस चौकी मंडावाला को भी आवश्यक सूचना दी गई। पूजा देवी ने वहां मौजूद लोगों और पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम ने पूजा देवी को हिरासत में लिया। महिला के विरुद्ध धारा 126/170 बीएनएस के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई है। उसे सोमवार को उपमंडल दंडाधिकारी बद्दी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। बद्दी पुलिस ने कहा कि वह निष्पक्ष रूप से कर्तव्यों का निर्वहन करेगी और कानून भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें