एसएफआई की सोलन इकाई ने जिला में खाली पड़े प्रवक्ताओं और गैर शिक्षक कर्मचारियों के पद भरने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
एसएफआई की सोलन इकाई ने जिला में खाली पड़े प्रवक्ताओं और गैर शिक्षक कर्मचारियों के पद भरने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। हाल ही में खुले कॉलेजों में स्टाफ और भवन की पर्याप्त व्यवस्था न होने से छात्र परेशान हैं। वक्ताओं ने कहा कि सोलन महाविद्यालय में जिला मुख्यालय का कॉलेज होने के बावजूद सोलन कॉलेज में प्राध्यापक और गैर शिक्षकों को मिलाकार करीब 25 से अधिक पद खाली पड़े हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।
धर्मपुर कॉलेज में बीकॉम में मात्र एक ही प्राध्यापक से काम चलाकर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर रिक्त पद न भरे गए या जर्जर भवनों को दुरुस्त नहीं किया तो एसएफआई आंदोलन छेड़ेेगी। एसएफआई 27 सितंबर को इन मांगों को लेकर प्रदेश सरकार को घेरेगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अमन ठाकुर, मोहित, अरुण, अजय, शिल्पा, प्रिया, मीना, सीमा, विकास, संजीव, गौरव और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।