फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू मंडी ऑनलाइन, देश की 24 मंडियों से कनेक्ट

Wed, 21 Sep 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
सेक्टर छह स्थित परवाणू सेब मंडी ऑन लाइन हो गई है। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सेक्टर छह स्थित परवाणू सेब मंडी ऑन लाइन हो गई है। अब परवाणू फल मंडी राष्ट्रीय स्तर की 21 प्रमुख मंडियों से ऑनलाइन कनेक्ट हो गई है। इससे यहां सेब व्यापार ऑनलाइन होने का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रीय कृषि व्यापार योजना के तहत चयनित इस मंडी में आनलाइन व्यवस्था का शुभारंभ प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंधक निदेशक एचएस बवेजा ने किया।
विज्ञापन

 
मंडी समिति जिला सोलन के सचिव प्रकाश कश्यप, सेब आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान संजीव कुमार ब्रांटा, रंजन चौहान, राजेंद्र चौहान, परवाणू सेब मंडी के आबजर्वर मोहन लाल, सुशील कुमार, लायक राम, पतराम और रमेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बवेजा ने बताया की अब मंडी में व्यापार ऑनलाइन भी किया जा सकेगा।

देश का कोई भी व्यापारी आनलाइन आर्डर करके यहाँ से फसल उठा सकेगा। इसके चलते उत्पादकों को मनपसंद मंडी में व्यापार करने की सुविधा उपलब्ध होगी जिसका भुगतान भी आनलाइन ही किया जाएगा। इसके लिए मंडी समिति परवाणू ने ऑनलाइन व्यापार के लिए प्रगतिशील किसानों, बागवानों, व्यापारियों और आढ़तियों के पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया की 30 सितंबर तक प्रदेश की 7 मंडियों सोलन, परवाणू, ढल्ली, भट्ठाकुफर, टकोली, भुंतर और जसूर को ऑनलाइन आपस में जोड़ा जा रहा है। इन मंडियों में भी व्यापार आनलाइन हो सकेगा। इस दौरान सचिव ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय कृषि योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी दी व उन्हें इसके लाभों से अवगत करवाया।

गौरतलब है कि सोलन जिला में नकदी फसलों से हजारों लोग जुड़े हैं। वहीं शिमला जिला के सेब बागवान भी परवाणू मंडी में सेब बेचने आते हैं। यहां हर साल करोड़ों रुपये का कारोबार होता है तथा सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलता है। परवाणू से सीधे फल बाहरी राज्यों को सप्लाई होते हैं। रेलवे लाइन नजदीक होने के कारण यहां माल बाहर भेजना भी आसान रहता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें