फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गुल्लरवाला गांव में सड़क पर बह रहा सीवरेज

विज्ञापन
बद्दी साई मार्ग पर बह रहा सीवरेज- संवाद।
विज्ञापन
सीवरेज लाइन के दो चैंबर ओवर फ्लो होने से आई दिक्कत
विज्ञापन


ग्रामीण और स्कूली बच्चे परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी साई सड़क पर गुल्लरवाला गांव जाने वाले रास्ते के पास दो सीवरेज चैंबर ओवर फ्लो होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग के पास दो स्कूल हैं। यहां से हजारों बच्चे रोजाना जाते हैंए उन्हें गंदगी से गुजरना पड़ता है।
विशाल मेगामार्ट के समीप मुख्य मार्ग पर कई दिन से दो चैंबर ओवर फ्लो हैं। गंदा पानी मुख्य मार्ग पर बह रहा है और इस मार्ग से गुल्लरवाला गांव जाने वाले रास्ते का मुहाना भी प्रभावित है। इसी रास्ते से निजी स्कूल और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुल्लरवाला के बच्चे भी आते-जाते हैं। ग्रामीण संजीव, भूपेंद्र, किरण और राजबीर ने बताया कि जल शक्ति विभाग को कई बार सूचित किया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि सीवरेज लाइन में पॉलिथीन डालने से जाम होता है। बद्दी-साई मार्ग पर जगह-जगह सीवरेज लाइन जाम रहती है। इससे पहले लेबर चौक, बिग बाजार के सामने, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने, रेड लाइट चौक और दावत चौक पर भी सीवरेज लाइन रूटीन में ओवर फ्लो होती रही है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं आया था। उन्होंने कर्मचारियों को रूटीन में लाइन चेक करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने जेई को भी निर्देश दिए हैं कि वह लाइन को तत्काल प्रभाव से सुचारू कराए ताकि लोगों और बच्चों को गंदगी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें