फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बरोटीवाला चौक होगा विकसित, जाम से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक से हटाए जाएगा अतिक्रमण
विज्ञापन


वाहन चालकों को जाम की समस्या से मिलेगी निजात

8 लाख से होगा सौंदर्यीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला चौक पर लगने वाले जाम से अब वाहन चालकों को राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) यहां अतिक्रमण हटाकर चौक को विकसित करने जा रहा है। चौक पर टीन लगाकर बनाए खोखे भी हटाए जाएंगे।
बरोटीवाला प्रदेश का सबसे पहला औद्योगिक क्षेत्र है। पहले यहां एक ढाबा और एक दुकान थी, जिन्हें उद्योग विभाग ने हटाकर अन्यत्र जमीन उपलब्ध कराई थी। इस समय ढाबा और दुकान उस जमीन पर शिफ्ट हो गए हैं, लेकिन इनके बाद चौक पर दो नए खोखे बन गए। यह चौक सबसे व्यस्त स्थान है, जहां हरिपुर, मधाला और बद्दी की ओर से आने वाले वाहन गुजरते हैं। चौक से ट्रक यूनियन का संपर्क मार्ग भी जाता है। सीमित जगह के कारण यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

चौक के साथ बस स्टॉप भी है, जहां बद्दी, मधाला और हरिपुर की ओर जाने वाली बसें रुकती हैं। इससे भी जाम की समस्या और बढ़ जाती है। अब पीडब्ल्यूडी चौक को चौड़ा करके मार्गों को खुला करेगा। जहां विभागीय भूमि पर अतिक्रमण या किराए पर खोखे बनाए गए हैं, उन्हें संबंधित विभाग से कहकर हटाया जाएगा।
बरोटीवाला के वरिष्ठ नागरिक उदय चौधरी, हरिचंद चौधरी, श्याम लाल शर्मा और राजेंद्र राणा ने कहा कि यह प्रदेश का सबसे पुराना औद्योगिक क्षेत्र है, जहां चारों ओर से वाहन आते हैं। चौक के समीप ट्रक यूनियन होने से लगातार ट्रकों की आवाजाही रहती है, जिस कारण जाम की स्थिति और बिगड़ जाती है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता मनीष ठाकुर ने बताया कि चौक को विकसित करने पर 8 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए जल्द टेंडर जारी होंगे और फिर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अतिक्रमण हटाकर मार्ग चौड़ा किया जाएगा ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें