आज के कार्यक्रम से संबंधित खबर................................
जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता संपन्न, विज्ञान मॉडल और क्विज में चमके छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। दून वैली पब्लिक स्कूल नालागढ़ में आयोजित जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता का समापन हो गया। जिला विज्ञान परिवेक्षक अमरीष शर्मा ने बताया कि साइंस मॉडल सीनियर वर्ग में चंडी स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया। बरोटीवाला स्कूल दूसरे और जौणाजी स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। वहीं जूनियर वर्ग में गोयला स्कूल प्रथम, ग्रीन एप्पल स्कूल बद्दी दूसरे और शिवालिक वैली स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
साइंस एक्टिविटी कार्नर में जूनियर वर्ग में लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की पहले, डीवीपीएस पीरस्थान दूसरे और पाइनग्रोव तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में डीवीपीएस पीरस्थल पहले बीएलसीपीएस कुनिहार दूसरे और पाइनग्रोव स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में बीएलसीपीस स्कूल कुनिहार पहले ब्लू स्टार स्कूल अर्की दूसरे और श्री ओरोबिंदो तीसरे स्थान पर रहा। साइंस प्रोजेक्ट रिपोर्ट के जूनियर वर्ग में नव ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहले, शिवालिक वैली स्कूल दूसरे और पाइनग्रोव तीसरे स्थान पर रहा।