फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पानी के डिफाॅल्टरों को राहत, दो किस्ताें में जमा करवा सकेंगे बिल, देना होगा शपथ पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कई डिफाल्टरों के पास फंसे हैं निगम के 2 से 3 लाख रुपये के बिल, शहर में 1300 से ज्यादा डिफाल्टर
विज्ञापन

पहली किस्त जमा करवाने के बाद एक महीने का मिलेगा अतिरिक्त समय
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। पानी के बिल जमा न करने वाले डिफॉल्टरों को नगर निगम ने राहत दी है। डिफॉल्टर अब दो किस्तों में पानी का बिल जमा करवा सकेंगे। पहली किस्त जमा करवाने के बाद डिफॉल्टरों से शपथ पत्र लिया जाएगा। साथ ही दूसरी किस्त चुकाने के लिए एक महीने का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।
शहर में कई डिफॉल्टर ऐसे हैं जिनके पास पानी के बिलों की दो से तीन लाख रुपये की राशि बकाया है। लंबे समय से पानी के बिल जमा नहीं करवा रहे हैं। इनमें निजी और सरकारी दोनों डिफॉल्टर शामिल हैं। अब निगम की ओर से अंतिम चेतावनी मिलने के बाद पानी के बिलों की वसूली में तेजी आई है। हालांकि बहुत से डिफॉल्टर एक साथ लाखों रुपये के बिल नहीं चुका पा रहे हैं अब ऐसे डिफॉल्टरों को निगम की ओर से राहत मिली है और वे किस्तों में बिल जमा करवा सकते हैं। हालांकि इसके लिए डिफॉल्टरों को निगम कार्यालय में पहले शपथ पत्र जमा करवाना होगा। शपथ पत्र में डिफॉल्टर से यह घोषणा ली जाएगी की वे निर्धारित समय में दूसरी किस्त की राशि जमा करवाएंगे, उसके बाद ही बिल जमा करवाने के लिए छूट मिल पाएगी।
विज्ञापन

शहर में 1,300 के करीब डिफॉल्टर ऐसे हैं जिन्होंने तीन से चार सालों से पानी के बिल जमा नहीं करवाए हैं। इन डिफॉल्टरों के पास निगम के पानी के बिलों की करीब 3.20 करोड़ की राशि बकाया है। इन डिफॉल्टरों के खिलाफ निगम अब सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। निगम की ओर से डिफॉल्टरों को नोटिस जारी किए गए थे। कई डिफॉल्टरों को दो से तीन बार भी नोटिस जारी किए गए, उसके बावजूद भी डिफॉल्टरों ने बिल जमा नहीं करवाए।
विज्ञापन


कोट
डिफॉल्टर पानी के बिलों का भुगतान दो किस्तों में कर सकते हैं। बहुत से डिफॉल्टर दो किस्तों में भुगतान कर भी रहे हैं। निगम की छूट के बावजूद भी अगर डिफॉल्टर बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनके पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। -सुषमा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें