फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में नियमों को ताक पर रख दौड़ रहीं स्कूल बसें, पुलिस ने 32 वाहनों की जांचें दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्दी न पहनने पर 7, सीट बेल्ट न लगाने पर 1, फर्स्ट एड बॉक्स न होने पर एक चालक का काटा चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी में स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले निजी स्कूल प्रबंधकों और बस चालकों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं निजी स्कूलों की बसों और टैक्सियों पर शुक्रवार को गाज गिरी। बद्दी पुलिस की विशेष टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर 32 स्कूली बसों का निरीक्षण किया और कमियां पाए जाने पर मौके पर ही चालान काटे। जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। कई निजी स्कूलों ने बच्चों को लाने-ले जाने के लिए जो गाड़ियां हायर की हैं, वे बिना पीले रंग के ही चल रही हैं। नियमानुसार स्कूली वाहनों का रंग पीला होना अनिवार्य है, लेकिन इन वाहनों पर स्कूल का नाम तक अंकित नहीं किया गया है। इसके अलावा, छोटे स्कूली वाहनों में न तो जीपीएस लगा है और न ही सीसीटीवी कैमरे, जो बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से अनिवार्य हैं। पुलिस जांच में पाया गया कि कई बसें और छोटे वाहन बिना स्पीड गवर्नर के चल रहे हैं, जिससे तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। शुक्रवार को पुलिस ने वर्दी न पहनने पर 7, सीट बेल्ट न लगाने पर 1, फर्स्ट एड बॉक्स न होने पर 1 चालान किया।
विज्ञापन

कोट
बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में यह अभियान पूरे बीबीएन क्षेत्र में और तेज किया जाएगा ताकि हर स्कूल प्रबंधन सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित करे।
विज्ञापन

-अशोक वर्मा, एएसपी, बद्दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें