फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस पलटी एक की मौत, अाठ घायल

Tue, 07 Feb 2017 01:47 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
एनएच कालका-श‌िमला पर पलटी बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़-कालका शिमला एनएच पर कोटी विश्रामगृह के पास सर्वोदय बाल विद्यालय बी-1 (सीनियर डीविजन) यमुना विहार दिल्ली के विद्यार्थियों से भरी बस पलट गई। हादसे में परिचालक की मौत हो गई है। छात्रों समेत आठ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


हादसे के बाद करीब तीन घंटे तक एनएच पर यातायात बाधित रहा। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। 108 एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। फोरलेन निर्माण में लगी कंपनी के वाहनों और पुलिस पीआर वैन से घायल बच्चों को परवाणू ईएसआई में भर्ती करवाया है।

पुलिस जांच के बाद क्रेन के माध्यम से बस को साइड किया गया और मार्ग बहाल हो सका है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक हादसा शाम करीब साढ़े चार बजे का है। बस में कुल 40 विद्यार्थी और तीन शिक्षक सवार थे।
विज्ञापन


दोपहर का खाना शिवालिक होटल परवाणू में खाने के बाद बच्चे शिमला की तरफ रवाना हुए थे। दिल्ली शिक्षा बोर्ड की एक योजना के तहत 75 फीसदी से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों को शैक्षणिक टूअर के लिए ले जाया जाता है। इस योजना के तहत सभी होनहार विद्यार्थियों को शिमला घूमाने  के लिए ले जाया जा रहा था।

तभी अचानक जाबली के पास कोटी विश्राम गृह के पास तेज से शिमला की तरफ आ रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही इस बस सड़क पर ही पलटी। बस खाई में भी गिर सकती थी और दुर्घटना भयावह हो सकती थी। निजी बस यूपी की बताई जा रही है।

घायलों की पहचान
एसएचओ मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने परिचालक राजू निवासी दिल्ली उम्र (19 साल) की मौत हो गई है। 8 लोग घायल हैं। शेष को हलकी खरोंचे आई हैं। घायलों की पहचान एसएमसी मेंबर ललित नारायण उम्र (45) विकास (18), योगेश (18), आयूष (16), शरद (17), नवीण (16), मोहिन (16), जुलकरण (17), इमरान के रूप में हुई है। सभी यमुना विहार के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हादसा चार और साढ़े चार बजे के बीच हुआ है। शाम सात बजे तक यातायात पूरी तरह से बहाल कर दिया था।

शिवालिक होटल में ठहरने का प्रबंध
हादसे के बाद मौके पर सहायक आयुक्त परवाणू शिल्पी बेक्टा, नप अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा, ईओ सुधीर शर्मा के अलावा राजेश शर्मा, हरीश आजाद, संदीप चौहान मौके पहुंचे। अफसरों ने बताया कि मृतक के परिजनों को बीस हजार रुपये फौरी राहत दी जा रही है। बच्चों को रात को पर्यटन निगम के शिवालिक होटल में ठहरने का इंतजाम किया गया है।


न चली एक्सरे मशीन न ही अल्ट्रासाउंड हो पाए
समय करीब साढ़े छह बजे। स्थान परवाणू का ईएसआई अस्पताल। बस हादसे में घायल स्टूडेंट्स को एंबुलेंस के माध्यम से परवाणू ईएसआई में लाया गया। चिकित्सक बच्चों के उपचार में लगे हैं। कुछ बच्चों की गर्दन नहीं मुड़ रही है तो कुछ शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोट की बात कहकर कराह रहे हैं। चिकित्सक ने एक्सरे के लिए अल्ट्रासाउंड लिखा है।

लेकिन इतने अहम अस्पताल में न तो एक्सरे मशीन चल रही है, न ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा है। लेकिन बच्चों के यह दोनो टेस्ट तुरंत होने हैं। आनन-फानन में अस्पताल प्रबंधन ने स्टूडेंट्स को अपने खर्चे पर निजी अस्पताल में टेस्ट के लिए रेफर कर दिया। लेकिन जैसे ही बच्चों को निजी अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस के लिए कहा जाने लगा तो पता चला कि एंबुलेंस तो गवर्नर की ड्यूटी पर है।

टिंबर ट्रेल के निजी एंबुलेंस मंगवाकर बच्चों को निजी चिकित्सालय में भेजने का इंतजाम किया जाने लगा। लोगों में चर्चा रही की अगर यह कोई बड़ा हादसा होता और गंभीर घायलों को तुरंत इन टेस्ट सुविधाओं की जरूरत होती तो आपातकाल में

इंतजाम की यह स्थिति भयावह हो सकती थी। आपातकाल ड्यूृटी पर मौजूद डॉ. राजीव संदल ने कहा कि निजी एंबुलेंस बुलाकर इन्हें कालका टेस्ट के लिए भेजा है। अस्पताल में एंबुलेंस नहीं है। उन्होंने माना कि अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की मशीनें नहीं चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें