फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सरकार गांव के द्वार’ की शुरुआत 17 को होगी नौणी पंचायत से

Thu, 11 Jan 2024 07:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन के उपायुक्त कार्यालय में  सरकार गांव के द्वार को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक
विज्ञापन
कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’ की शुरुआत जिले की नौणी पंचायत से 17 जनवरी को होगी। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उपायुक्त कार्यक्रम के संबंध में बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों की विभिन्न समस्याओं को उनके घर-द्वार के समीप सुलझाने के लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आरंभ किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिला स्तर के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र स्तर पर भी यह कार्यक्रम होंगे। अर्की विधानसभा क्षेत्र में 18 जनवरी, नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 19 जनवरी, सोलन विधानसभा क्षेत्र में 21 जनवरी, कसौली विधानसभा क्षेत्र में 23 जनवरी और दून विधानसभा क्षेत्र में 24 जनवरी को ‘सरकार गांव के द्वार’ पहुंचेगी। उपायुक्त ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न नीतियों और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कार्यक्रम स्थल पर मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां भी स्थापित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों में लोगों को प्रमाण पत्र बनाने जैसी सुविधाएं और राजस्व संबंधी आवेदनों पर कार्यवाही की सुविधा भी प्राप्त होगी। जिला राजस्व अधिकारी नीरजा शर्मा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, नगर निगम सोलन के आयुक्त जफर इकबाल, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन गोपाल शर्मा, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सुरेंद्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल, जिला पंचायत अधिकारी जोगिंद्र राणा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन



इनसेट
नौणी में पहले ही हो चुका कार्यक्रम
हालांकि सरकार ने कार्यक्रम का नाम बदल दिया है। अब इसे सरकार गांव के द्वार कर दिया है। मगर पहले ही सरकार नौणी पंचायत में 08 जनवरी को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है। इसमें भी स्वास्थ्य मंत्री ही मुख्यातिथि थे। मगर अब दोबारा से उसी पंचायत में कार्यक्रम की शुरूआत करने पर सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि एक सप्ताह बाद ही दोबारा से इसी कार्यक्रम को रख दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें