फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गुरुकुल परंपरा समेत संस्कृत आधारित विषयों की दी जानकारी

Thu, 28 Dec 2023 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
राजकीय उच्च विद्यालय बीनू में आयोजित संस्कृत मेले लगाई गई संस्कृत प्रदर्शनी का अवलोकन करती प्रध
विज्ञापन
हाई स्कूल बीनू में बाल संस्कृत मेले का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कंडाघाट(सोलन)। राजकीय उच्च विद्यालय बीनू में वीरवार को संस्कृत मेले का आयोजन किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्होग की प्रधानाचार्य डॉ सुनीता कुमारी ने की और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रेम कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
मेले में स्कूली छात्र-छात्राओं ने संस्कृत पर आधारित प्रदर्शनी में गुरुकुल परंपरा, विभिन्न वस्तुओं, महीनों, सप्ताह, जीव-जंतुओं के नामों, धार्मिक स्थानों, अखंड भारत के गौरवमय इतिहास सहित कई जानकारियां प्रदर्शित की। संस्कृत भाषा में नाटक, गीत और वेदों में विज्ञान, सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर प्राचीन संस्कृति को सहजकर रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल मुख्याध्यापक हेमंत जोशी और संस्कृत अध्यापक विनय शर्मा ने बताया कि स्कूल में हिंदी, गणित, विज्ञान सहित कई विषयों पर अलग-अलग मेले का आयोजन इस सत्र में किया गया। इसी कड़ी में संस्कृत मेले का आयोजन आज किया गया। इन मेलों का उद्देश्य संबंधित विषय में शिक्षा जानकारी के साथ प्रस्तुतिकरण के लिए विद्यार्थियों को तैयार करना है। प्रधानाचार्य और एसएमसी प्रधान ने स्कूल में इस शिक्षाप्रद कार्यक्रम के लिए अध्यापकों और विद्यार्थियों की सराहना की। इस मौके प्राथमिक और उच्च स्कूल बीनू का शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ, एसएमसी प्रतिनिधि और स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें