फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में ब्रांडेड कंपनी के शहद के दो सैंपल फेल

विज्ञापन
Samples of two branded honey tested fail in Solan
विज्ञापन
सोलन। जिले में ब्रांडेड कंपनी के शहद के दो सैंपल फेल हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने आगामी कार्रवाई के लिए मामला एडीएम कोर्ट में भेजा है। ये सैंपल बीते माह भरे गए थे। इन्हें जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा गया था। कुछ दिन पहले रिपोर्ट आई जिसमें सैंपल फेल पाए गए। वहीं विभाग ने शुक्रवार को सोलन और बीबीएन से छह सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहद के दो सैंपलों के अलावा रोस्टेड चना और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे थे। इनमें दो सैंपल फेल हुए हैं। शहद के सैंपल फेल होने पर कंपनी ने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं आने पर विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। एडीएम कार्ट फैसला सुनाएगा। साथ ही त्योहारी सीजन को लेकर विभाग की दो टीमें तेजी से कार्य कर रही है।
शुक्रवार को सोलन शहर से दूध, खोया और लड्डू के सैंपल लिए हैं जबकि बीबीएन से ढाबे में बनी दाल, बेसन और नमक के सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा जाएगा। 14 दिन बाद विभाग के पास रिपोर्ट पहुंचेगी।
विज्ञापन

उधर, खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि बीते दिनों शहद के दो सैंपल फेल हुए हैं। एडीएम कोर्ट में मामला भेजा गया है। शुक्रवार को टीमों ने छह सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें