फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू में आठ खाद्य पदार्थों के भरे सैंपल

विज्ञापन
Samples of 8 edible items collected from Parvanoo markets
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों समेत होटलों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने आठ खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्र किए। इन्हें जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा जाएगा जहां से रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जैसे ही टीम ने निरीक्षण करना शुरू किया, दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीक्षा कपिल ने औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में खाद्य व्यवसाय से जुड़े दुकानदारों का निरीक्षण किया है। उन्होंने नामी कंपनी के आटा, सूजी, मेदा, दो सैंपल देसी घी, मिल्क मैंगो रसीला और सेवियों के सैंपल भरे गए। ये सभी सैंपलों को सील कर दिया है। जल्द ही सैंपलों को सीटीएल कंडाघाट लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विभाग की ओर से लगातार खाद्य सैंपल भरे जा रहे हैं। बीते दिनों भी 11 खाद्य वस्तुओं के सैंपल फेल हुए हैं। विभाग की ओर से इन पर कार्रवाई की जा रही है। नालागढ़ से भी बीते दिनों नौ सैंपल भरे थे।
विज्ञापन

उधर, सहायक आयुक्त जिला खाद्य सुरक्षा विभाग एलडी ठाकुर ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में कार्रवाई कर खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए हैं। आठ सैंपल टीम की ओर से भरे गए हैं जिन्हें जांच के लिए सीडीएल कंडाघाट भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें