फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौली व शिमला भेजे 44 सैंपलों में से 39 निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला भर से कोरोना के संबंध में वीरवार को 44 लोगों के जांच के लिए भेजे गए सैंपलों में से 39 निगेटिव आए हैं। अन्य पांच सैंपलों रिपोर्ट अभी नहीं मिल सकी है। वहीं सैंपलों की रिपोर्ट सही आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। इसमें 6 सैंपल आईजीएमसी शिमला और 33 सैंपल सीआरआई कसौली भेजे गए थे। इसके अलावा शुक्रवार को भी जिला स्वास्थ्य विभाग ने सोलन सहित बीबीएन क्षेत्र से 86 सैंपल जांच के लिए सीआरआई कसौली भेजे हैं, जिसकी रिपोर्ट शनिवार तक स्वास्थ्य विभाग तक पहुंच जाएगी। जानकारी के अनुसार जिला स्वास्थ्य विभाग कोरोना के संबंध में अपनी निगरानी में रखे लोगों सहित खांसी जुकाम, बुखार वाले लोगों के भी कोरोना के संबंध सैंपल ले रहा है। इसमें रोजाना जिला के विभिन्न क्षेत्रों में डॉक्टर लोगों के सैंपल ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि वीरवार को लिए 44 सैंपलों में से 39 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि अन्य पांच लोगों की रिपोर्ट आनी है। इसके अलावा शुक्रवार को भी जिला भर से कोरोना के संबंध में सैंपल लेकर सीआरआई कसौली जांच के लिए भेेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें