फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्र में जुट रही भारी भीड़, उपचार को अस्पताल पहुंच रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। लॉकडाउन-2.0 और कर्फ्यू के बीच हॉटस्पॉट घोषित नालागढ़ में लोगों की आवाजाही पर ब्रेक नहीं लग पाई है। लोग अभी भी घरों से बाहर निकल कर बाजार पहुंच रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं। चोरी-छिपे दुकानें खोली जा रही हैं। जो लोग पकड़े जा रहे हैं, उनमें ज्यादातर अस्पताल जाने की बात कहते हैं। जिन्हें पुलिस की मौजूदगी अस्पताल जाना ही पड़ रहा है। ऐसे में अस्पताल परिसर में भी अनावश्यक लोगों की भीड़ जमा हो रही है। गौरतलब है कि प्रशासन ने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था की है। जिसमें राशन, सब्जियों सहित दवाएं शामिल हैं। लेकिन बावजूद इसके लोग विभिन्न प्रकार के बहाने बनाकर बाजार का रुख कर रहे हैं। आम दिनों की तरह अस्पताल में ओपीडी में दर्जनों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस कर्मियों के होने के बावजूद यह लोग अस्पताल में भीड़ एकत्रित कर रहे हैं। होम डिलीवरी की मिली परमिशन के बावजूद कुछ दुकानदार अपनी दुकानों के शटर खोलकर यह दर्शाते हैं कि वे होम डिलीवरी के लिए सामान ले रहे हैं लेकिन दुकानें खुली देखकर लोग वहां से ही सामान लेने लगते हैं। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि पुलिस ने ड्रोन की मदद से ऐसे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है और सरकार व प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने वालों को कतई नहीं बख्शा जाएगा। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि लोगों को बार-बार चेताया गया है कि वह अनावश्यक रूप से घरों से न निकलें और आम बीमारियों के उपचार के लिए घरों से न आएं। जरूरत की दवाओं व आवश्यक वस्तुओं को होम डिलीवरी के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें