फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पंचायत में ओबीसी का कोई परिवार नहीं, प्रधान पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ ब्लॉक की बुआसनी पंचायत का मामला, तीसरी बार की गलती
विज्ञापन

पहले आठ माह बाद हुआ था प्रधान पद का चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन )। नालागढ़ ब्लाॅक की बुआसनी पंचायत का प्रधान पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है, लेकिन यहां पर एक भी परिवार ओबीसी का नहीं है। प्रशासन की ओर से यह गलती तीसरी बार की गई है। इससे लगता है कि अधिकारी बिना देखे ही रोस्टर तैयार कर रहे हैं। इससे पहले 2005 व 2010 में भी इस पंचायत का प्रधान पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया था। उस दौरान भी कोई परिवार ओबीसी का नहीं था तो प्रधान पद के लिए चुनाव अन्य पंचायतों से आठ माह बाद हुआ था। उस समय उपप्रधान को ही प्रधान पद की शक्तियां दी गई थीं, लेकिन अब तीसरी बार ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इस पंचायत के प्रतिनिधि कुछ माह पहले उपायुक्त सोलन से मिले थे और मांग की थी कि इस पंचायत को अनारक्षित किया जाए और पिछले कई सालों से यह पंचायत आरक्षित चल रही है लेकिन ओपन करना तो दूर इसे ओबीसी महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया।
विज्ञापन

बुखारी दा घाट गांव के दुनी चंद ने बताया कि बार-बार एक ही गलती प्रशासन की ओर से हो रही है जिससे यह पता चल रहा है कि रोस्टर बिना देखे ही बनाया जा रहा है। दो बार पंचायत के लोग यह परेशानी झेल चुके हैं। अमरू गांव के मान सिंह ने बताया कि पंचायत में एक भी घर ओबीसी का न होना और तीसरी बार इस पंचायत को ओबीसी महिला के लिए आरक्षित करने से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश सह प्रभारी सौरभ धीमान ने बताया कि 2005 व 2010 में भी ऐसा हुआ था। उधर, कार्यवाहक बीडीओ नालागढ़ आशा देवी ने बताया कि अगर ऐसी कोई शिकायत है तो रोस्टर में बदलाव कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें