फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबाघाट से करोल टिब्बा के लिए बनेगा रोप-वे, हर वार्ड में पार्क और पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। प्रदेश सरकार के चुनावी साल में नगर निगम महापौर पूनम ग्रोवर ने वीरवार को अपना पहला बजट पारित किया। 179.10 करोड़ रुपये के बजट में शहरवासियों के पार्क, पार्किंग, जिम जैसी सुविधाएं देने के लिए कई घोषणाएं की गई हैं।
इसमें सबसे बड़ी योजना चंबाघाट सर्किट हाउस से करोल टिब्बा के लिए रोप-वे लगाने की है। इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शहर के सभी 17 वार्डों में मिनी पार्कों का निर्माण और पार्किंग की सुविधा देने का वादा किया गया है।
विज्ञापन

बजट में ज्यादातर योजनाएं सरकार की हामी से पूरी होंगी। नगर निगम सरकार को प्रस्ताव भेजेगा। इसमें बड़े प्रोजेक्ट में पैसों का आधार नहीं दिया गया है कि इसके लिए पैसा कहां से लाएंगे। कई ऐसी योजनाएं भी हैं जिनमें काम शुरू भी हो चुके हैं लेकिन इन्हें बजट में शामिल किया गया है।
आमदनी बढ़ाने के लिए जनता पर कई तरह के टैक्स वसूली भी बजट में रखी गई है। इसमें जनता पर विद्युत सेस एक पैसे से बढ़ाकर 10 पैसे प्रति यूनिट किया गया है। इसी तरह अचल संपत्ति पर स्टैंप ड्यूटी दोबारा से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कुरियर कंपनी पर भी प्रति कुरियर पांच रुपये टैक्स लगाया गया है। शराब की बोतल पर भी दो रुपये प्रति बोतल से बढ़ाकर पांच रुपये सेस कर दिया गया है। नगर निगम के इस बजट में 167.81 करोड़ रुपये की आय का अनुमान है जबकि 11.28 करोड़ रुपये घाटा रहेगा।
कहां से कितनी अनुमानित आय
- पुराने भवनों में नक्शे से ज्यादा बनाई मंजिलों से 16 करोड़
- बूम बैरियर लगाकर 1.50 करोड़ रुपये
- लीज पर दी दुकानों और संपत्तियों से 3.50 करोड़
- अचल संपत्तियों के पंजीकरण पर स्टैंप ड्यूटी से एक करोड़
- विद्युत सेस को एक पैसे बढ़ाकर 0.10 पैसे प्रति यूनिट लगाने से 65 लाख आय
- शराब की बोतल पर दो से बढ़ाकर पांच रुपये सेस बढ़ाने से 75 लाख आय
- कुरियर कंपनी पर प्रति कुरियर पांच रुपये सेस
- केबल और इंटरनेट कंपनियों पर केबल बिछाने पर सर्विस टैक्स लगाएंगे
- पुराने टैक्स की 4.50 करोड़ वसूली करना
- लोगों के नए भवनों से 40 लाख की उम्मीद
ये होंगे खर्चे
सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 11 करोड़
सड़कों, रेलिंग, डंगों के रखरखाव के लिए 12.20 करोड़
भवनों, आवासों के निर्माण में 2.70 करोड़
स्ट्रीट लाइट लगाने व रखरखाव के लिए 2.20 करोड़
पार्किंग निर्माण व रखरखाव 6.70 करोड़
नालों का चैनेलाइजेशन और मरम्मत 8.50 करोड़
शौचालयों का रखरखाव व मरम्मत 95 लाख
पार्क, प्ले ग्राउंड व ठोडो ग्राउंड सुधार 4.20 करोड़
पानी स्टोरेज टैंकों का रखरखाव और निर्माण 5 करोड़
शहर में डंपिंग स्थान विकसित करने के लिए 80 लाख
वार्डों में नागरिक सुविधाओं के लिए 7.70 करोड़
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए व्यय 55 लाख
शहर के सौंदर्यीकरण व सीसीटीवीपर 55 लाख
इन योजनाओं को हरी झंडी
- न्यू सर्किट हाउस चंबाघाट से करोल टिब्बा तक रोप वे
- मिनी सचिवालय से पुराना डीसी ऑफिस तक लिफ्ट लगाएंगे
- शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए भूमिगत मार्ग का निर्माण
- चिल्ड्रन पार्क में बने री-क्रिएशन हॉल में आधुनिक सुविधाएं और स्केटिंग हॉल
- शहर के बड़े तीनों पार्कों में नए झूले और ओपन एयर जिम, 17 वार्डों में मिनी पार्कों का निर्माण
- जवाहर पार्क में ओपन थियेटर के कार्य शुरू होगा
- 17 वार्डों में मिनी पार्किंग की सुविधा
- पुराना डीसी ऑफिस से शामती तक पैदल पाथ निर्माण
- सभी वार्डों में फायर हाइड्रेंट की सुविधा
- सभी सरकारी कार्यालयों को एक छत के नीचे करने का प्रावधान
- शहर में स्कूटर और साइकिल स्टैंड बनाएंगे
- पुरानी कचहरी रोड़ व चंबाघाट के समीप दुकानें बनाएंगे
- एक छत के नीचे सभी सामान उपलब्ध करवाने के लिए आजीविका भवन निर्माण
- वार्ड कार्यालयों का निर्माण करेंगे
- भीड़भाड़ वाले एरिया में फुट ओवरब्रिज का निर्माण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें