फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली के समीप सड़क हादसे में कार चालक की मौत

Thu, 20 Jul 2023 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगेशू कसौली सड़क से नाहरी संपर्क मार्ग पर पलटी कार
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हादसे की जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पर्यटन नगरी कसौली के पास सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई है। हादसा मशोबरा के समीप हुआ। जिसमें कार अनियंत्रित होकर जंगेशू कसौली सड़क से नाहरी संपर्क मार्ग पर गिर गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार बुधवार देरशाम एक टैक्सी नंबर गाड़ी मशोबरा से कसौली की तरफ आ रही थी। जैसे ही वह मशोबरा के समीप पहुंची तो एकदम से अनियंत्रित होकर जंगेशू कसौली सड़क मार्ग से नीचे लिंक रोड नाहरी पर गिर गई। इसी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी और बचाव कार्य में जुट गए। लेकिन इस हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक की पहचान चालक हरीश नायक के रूप में की है। उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें