मंडी-शिमला नेशनल हाईवे पर दाड़लाघाट के दसेरन के पास कार व ट्रक के बीच टक्कर में दुर्घटनाग्रस्
शिमला-मंडी एनएच पर दसेरन में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। शिमला-मंडी नेशनल हाईवे 205 पर दसेरन के पास एक कार और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से कार चालक को चोटें आई हैं। चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अर्की अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिमला-मंडी नेशनल हाईवे 205 पर दसेरन में दोपहर 1:30 बजे के करीब पेट्रोल पंप के समीप कार व ट्रक की टक्कर हो गई। इसमें कार चालक मुकेश निवासी कंदरौर बिलासपुर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल व्यक्ति को अर्की अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि हादसे में कार चालक को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।