फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़लाघाट-कनस्वाला मार्ग पर हादसे का खतरा, मरम्मत की मांग

Fri, 03 Jul 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट-कनस्वाला मार्ग पर हादसे का खतरा, मरम्मत की मांग
विज्ञापन

कई जगह पर खस्ताहालत है सड़क की, वाहन चलाना भी मुश्किल


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। दाड़लाघाट से कनस्वाला तक सड़क की स्थिति बेहद खराब है। मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। युवा समाजसेवी आशीष और सामाजिक कार्यकर्ता नीरज ठाकुर ने इस पर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि यह मार्ग पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरनाक बन गया है। दाड़लाघाट से निकलते ही शिव मंदिर के पास सड़क खराब है। नौणी गांव में कुलदीप ठाकुर और रामलाल के घर से होकर अंबुजा बेल्ट तक जाने वाला मार्ग भी क्षतिग्रस्त है। खाता गांव की ओर निर्माणाधीन संपर्क मार्ग के समीप भी सड़क की हालत ठीक नहीं है। कनस्वाला के नजदीक भी सड़क की स्थिति बेहद खराब है।
आशीष गुप्ता ने कहा कि लगातार बारिश के कारण नौणी गांव की बावड़ी के पास सड़क धंसने का खतरा बना हुआ है। दाड़लाघाट से कनस्वाला तक कई प्रमुख स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त है। शिव मंदिर के पास सड़क में दरारें आ गई हैं। नौणी गांव में कुलदीप ठाकुर और रामलाल के घर के पास से गुजरने वाला मार्ग भी बदहाल है। नौणी गांव से अंबुजा बेल्ट तक जाने वाली सड़क पर भी गड्ढे हैं। खाता गांव की ओर बन रहे संपर्क मार्ग के पास भी सड़क की स्थिति खराब है। कनस्वाला के नजदीक भी सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण सड़क की समस्या और गंभीर हो गई है। नौणी गांव की बावड़ी के पास सड़क के धंसने का खतरा बढ़ गया है। कनस्वाला और जाबलू के समीप निर्माणाधीन खाता गांव संपर्क मार्ग के पास बार-बार मलबा आ रहा है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आशीष गुप्ता और नीरज ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग तथा प्रशासन से मांग की है। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रभावित स्थानों का शीघ्र निरीक्षण करने को कहा है। उन्होंने आवश्यक मरम्मत कार्य करवाने की भी मांग की है ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें