फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सेवानिवृत सूबेदार ने अग्निवीर योजना की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैतिक मूल्य और स्वास्थ्य को लेकर किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। जन कल्याण समिति ने उच्च पाठशाला जुभाखड़ में विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों और स्वस्थ के प्रति जागरूकता व प्राकृतिक आपदा से संबंधित जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त सूबेदार देवदत्त ने बच्चों को सेना में अग्निवीर योजना की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किस प्रकार से सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर सकते हैं। समिति ने बच्चों के लिए फल और मिठाई बांटी। मुख्य अध्यापक नरेंद्र कुमार ने अध्यापकों के साथ मिलकर इस आयोजन के लिए जनकल्याण समिति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम करवाते रहें, जिससे बच्चों का मार्गदर्शन होता रहे। इस मौके पर मुख्य अध्यापक नरेंद्र सिंह ने संस्था के अध्यक्ष विशाल परमार व देवदत्त को स्मृति चिह्न देकर सम्मान दिया। इस मौके पर अध्यापक अश्विनी कुमार, सतीश कुमार, अनिल कुमार, पंकज ठाकुर, रोशन लाल, ज्योति प्रकाश, नीलम शर्मा, एमसी प्रेसिडेंट उमा शंकर आदि उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें