फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सेवानिवृत्त हुए शारीरिक शिक्षकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुनिहार में जिला सोलन प्रवक्ता शारीरिक शिक्षक संघ व जिला सोलन डीपीई शारीरिक शिक्षक संघ की ओर से संयुक्त रूप में सेवानिवृत हुए शारीरिक शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक मनजीत कौर, सुखदेव सिंह राणा, शेर सिंह, केवल राम, मुनीलाल ठाकुर ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया।
विज्ञापन

जिला सोलन के सत्र 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2024 तक जो शारीरिक शिक्षक प्रवक्ता शारीरिक शिक्षक और डीपीई शारीरिक शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं, उनके लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला सोलन शारीरिक शिक्षक संघ की ओर से मोहिंद्र राठौर जसपाल राणा, चंदन ठाकुर, किशोर शर्मा, धनीराम, राज कुमार पाल, रेणु बाला, सुभाष चंद, राजकुमार, धर्मपाल, रत्न ठाकुर, जोगिंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, भागीरथ, संगत सिंह, लछमन दास, सुशील ठाकुर, अनिल कुमार, विनीत कुमार, विकास सकलानी व निरंजन ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें