फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौली कैंट में तीन दिन बाद हो रही पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
Residents of Kasauli Cantt getting water supply after three days
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। छावनी परिषद कसौली की आवासीय कॉलोनी में इन दिनों लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोगों को तीन दिन बाद पेसजल आपूर्ति हो रही है। इसके चलते आवासीय कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों की मुश्किल बढ़ रही है।
विज्ञापन

छावनी परिषद कसौली को एमईएस पानी की आपूर्ति कर रहा है। एमईएस के पास भरपूर पानी है लेकिन हजारों लीटर पानी रोजाना बर्बाद हो रहा है। कसौली के स्थानीय लोग कमल, नेहा, नीलम, सुमन, सुनील और सपना ने बताया कि कसौली में पानी की आपूर्ति का बहुत बुरा हाल है। कई बार पानी आता भी बहुत कम समय के लिए आता है।
इससे घर का गुजारा करना बेहद मुश्किल है। इन लोगों ने प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि कसौली को पानी की आपूर्ति के लिए एमईएस को अधिक मात्रा में पानी देने के लिए कहा जाए जिससे कैंट के कर्मचारी आवास और अन्य जगह पानी की आपूर्ति सही मात्रा में कर सकें।
विज्ञापन

छावनी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंगला ने बताया कि अगले साल के अंत तक कसौली में पानी की किल्लत खत्म होने की उम्मीद है। इस पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें