फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबाकलां के बाशिंदों ने किया स्टोन क्रशर लगाने का विरोध

विज्ञापन
कांबा कला पंचायत के काबाधारगुडा में स्टोर क्रेशन लगाने का विरोध करते लोग। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। ग्राम पंचायत काबाकलां के काबा धार गुड़ा गांव मेें बाशिंदों ने स्टोन क्रशर लगाने का विरोध जताया है। लोगों ने इस बारे शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की है और कार्रवाई की मांग की है। इसी के साथ उपायुक्त कृतिका कुलहरी व जिला माइनिंग अधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि गांव के नजदीक स्टोन क्रशर लगाया जा रहा है। इससे गांव के लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ेगी। ये क्रशर माइनिंग विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ाकर लगाया जा रहा है लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
इसके चलते परेशानी स्थानीय लोगों को हो रही है। काबाकलां के निवासी गोपाल सिंह, उर्मिला देवी, ताराचंद, हरिदत्त, ज्योति, विजय ठाकुर, मानसिंह, रीता ठाकुर, रितिका ठाकुर, कैलाश ठाकुर, किरण ठाकुर का कहना है कि स्टोन क्रशर लगने से गांव और आसपास के लोगों का रहना दूभर हो जाएगा। इसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

क्रशर के लगने से स्टोन धूल-मिट्टी और वायु प्रदूषण फैलेगा। इससे गांव रहने लायक नहीं रहेगा। ग्रामीण लोगों का कहना है कि जिला माइनिंग अधिकारी ने मौके का जायजा लिया। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों का कहना है कि नियमानुसार कार्रवाई न हुई तो स्थानीय लोग न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें