बद्दी (सोलन)। जग सेवा ऑर्गेनाइजेशन अध्यक्ष जगपाल राणा ने जुखाड़ी पंचायत के चंबा गांव में एक बैठक कर लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि चंबा गांव में कम वोल्टेज की समस्या बनी हुई है।
कई स्थानों पर बिजली के खंभे खराब हो गए हैं और बिजली के तार जमीन को छूने लगे हैं। जगपाल राणा ने लोगों की मांग पर बिजली बोर्ड को ऑनलाइन ज्ञापन भेजकर समस्या कल करने मांग उठाई।
उन्होंने पंचायत के माध्यम से ट्रॉमा सेंटर और मिनी पीजीआई खोलने का प्रस्ताव सरकार को भेजा। इस मौके पर पूर्व उपप्रधान तारा चंद, रामकली, यशोदा देवी, विद्या देवी, रीना देवी, निशा देवी, सीमा देवी, रचना देवी आदि उपस्थित रहे।