Ramshehar biker died in a road accident in Malpur
बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर मलपुर के समीप बाइक सवार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक युवक रामशहर के जुब्बड़ गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह जुब्बड़ निवासी 20 वर्षीय मुकेश बाइक पर नालागढ़ से बद्दी की ओर आ रहा था। जैसे ही मलपुर पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। वह सड़क पर ही बाइक के साथ बेहोश पड़ा रहा।
मुकेश के सिर में चोट लगी थी। वहां से निकल रहे टालीवाल निवासी जगतार सिंह ने उसे बद्दी अस्पताल पहुंचाया। मुकेश ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
बताया जा रहा है कि मुकेश ट्रक यूनियन बद्दी में बिल्टी (पोहंच) जमा करवाने का काम करता था। सुबह भी वह ट्रक यूनियन ही जा रहा था। पुलिस जांच कर रही है।