जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते अतिरिक्त उपायुक्त सोलन जफर इक़बाल
- फोटो : SOLAN
सोलन। दिव्यांगों की सुविधा के लिए सभी कार्यालयों में रैंप की व्यवस्था की जाएगी। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त सोलन जफर इकबाल ने प्रधानमंत्री नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक के दौरान दिए।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों में दिव्यांगजनों के अधिकार अधिनियम-2016 के प्रचार और प्रसार के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें। उन्होंने बताया कि जिला में दिव्यांगता पहचान पत्र के लिए 7265 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया है। बैठक में जिला में विशेष पोषाहार कार्यक्रम के तहत दो हजार से अधिक अल्पसंख्यक छात्रों को पोषाहार, शिक्षा और मिड-डे-मील दिया जा रहा है। इसके अलावा जिले में उर्दू के 14 शिक्षक कार्यरत हैं जबकि नालागढ़ में एक मदरसा भी क्रियाशील है।
जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने बैठक में योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति योजना के तहत 48 दिव्यांग विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी गई। इस पर पांच लाख रुपये खर्च किए गए।
बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा दीवान चंदेल, उप पुलिस अधीक्षक सोलन संतोष शर्मा, उप जिला न्यायवादी सोलन चन्द्र सागर नेगी समेत विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहेे।