घणागुघाट स्कूल के बच्चों ने सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणागुघाट के सड़क सुरक्षा क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना और ईको क्लब के विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर रैली का आयोजन किया। यह रैली घणागुघाट विद्यालय परिसर से बाजार तक निकाली।
रैली के दौरान नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की गई। रैली में प्रधानाचार्य अजय शर्मा, रोड सेफ्टी क्लब के कार्यक्रम अधिकारी किशोर वर्मा और अध्यापक शामिल हुए। रैली के बाद कार्यक्रम अधिकारी व प्रधानाचार्य ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रधानाचार्य ने कहा कि हमें सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। इससे हम स्वयं को भी सुरक्षित रख सकें और दूसरे भी सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करता है तो वह स्वयं तो अपने परिवार को जोखिम में डालता ही है साथ ही अन्य राहगीरों को भी नुकसान पहुंचता है।