फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दो बाइक के आपस में टकराने से एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मानपुरा-लोधी माजरा चौक पर हुआ हादसा, मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। मानपुरा-लोधी माजरा मार्ग पर ढेला चौक पर दो बाइक के आपस में टकराने एक बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार, मानपुरा थाने के तहत ढेला चौक पर दो बाइक आपस में टकरा गईं। आमने-सामने से हुई जोरदार टक्कर से दोनों बाइक चालक टकराने के बाद गिर गए। इसमें एक बाइक चालक रवि सिंह के सिर के बल गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बाइक चालक रवि सिंह पूत्र सोतू यूपी के जिला व तहसील कानपुर के गांव राजेपुर का रहने वाला था। वहीं, दूसरा बाइक चालक अरुण पुत्र सोजी चालक यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला है। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में बद्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच जारी है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि मृतक बाइक सवार का नालागढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें