फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ममलीग में ही बनेगा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल

Sun, 25 Oct 2026 01:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने किया निर्माण स्थल का निरीक्षण, प्रभावित परिवारों को सुरक्षा का आश्वासन
विज्ञापन

कटिंग के दौरान पहाड़ धंसने और दरारें आने से पैदा हुई थी असमंजस की स्थिति
स्वास्थ्य मंत्री ने किया मौके का निरीक्षण, अब निर्माण का रास्ता भी हुआ साफ
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। ममलीग में निर्माणाधीन सीबीएसई पैटर्न राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का स्वास्थ्य मंत्री ने औचक निरीक्षण किया। पहाड़ी की कटिंग के दौरान जमीन में दरारें आने और दो परिवारों के मकानों को खतरा पैदा होने के बाद निर्माण कार्य प्रभावित हो गया था।
अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लेने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि स्कूल का निर्माण ममलीग में ही होगा। उन्होंने कहा कि यहां पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। साथ ही, प्रभावित परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पहले मजबूत सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। इसके बाद भी खतरा बरकरार रहने और जरूरत पड़ने पर सरकार प्रभावित परिवारों के लिए नए मकान बनवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि निर्माण स्थल पर पहाड़ी की कटिंग के दौरान एक हिस्सा धंस गया था, जिससे जमीन में बड़ी दरारें आ गई थीं। इस घटना में करीब 15 लाख रुपये की लागत से बनी सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद स्कूल का निर्माण स्थल बदले जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री के बयान से स्पष्ट हो गया है कि स्कूल का निर्माण ममलीग में ही किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें