फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू के टीटीआर चौक से ओल्ड परवाणू बैरियर तक सड़क से भरे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। कालका-शिमला नेशलन हाईवे पर ओल्ड परवाणू बैरियर से टीटीआर चौक तक चल रहे मेटलिंग कार्य का लोक निर्माण विभाग दक्षिणी क्षेत्र के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। अधिकारियों की टीम ने मौके से सैंपल भरे।
इसकी गुणवत्ता का पता लगाने के लिए सैंपल लैब में भेजे गए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग मंडल कसौली के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। परवाणू के टीटीआर चौक से ओल्ड बैरियर तक सड़क पर कई वर्षों से मेटलिंग कार्य न होने से सड़क में गहरे गड्ढे पड़ गए थे।
विज्ञापन

पिछले कुछ महीनों से सड़क के किनारे सीवरेज लाइन और फाइबर की लाइन बिछाने के लिए हो रही खुदाई से सड़क की हालत खस्ताहाल हो गई थी। इस कारण छोटे-बड़े वाहन चालकों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा था।
परवाणू लोक निर्माण के एसडीओ एचआर ठाकुर ने बताया कि सड़क पर मेटलिंग का कार्य किया जा रहा है। इसका 1.5 करोड़ रुपये का टेंडर हुआ था। गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसके चलते सड़क की गुणवत्ता की जांच विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन

इन्होंने किया दौरा
टीटीआर चौक से परवाणू बैरियर तक की सड़क की मेटलिंग तेजी से जारी है। गुणवत्ता को लेकर लोक निर्माण के उच्चाधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को परवाणू का दौरा किया। इसमें लोक निर्माण विभाग दक्षिणी क्षेत्र के चीफ इंजीनियर दीपक शर्मा, एससी सोलन एसपी जगोता, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कसौली एमएल शर्मा, एसडीओ परवाणू एचआर ठाकुर, जेई परवाणू आतिश कुमार, ठेकेदार जरनैल सिंह मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें