फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआई ने धान की खरीद अब 15 दिसंबर तक बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। एफसीआई ने धान की खरीद के लिए समय 15 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। जिन किसानों की धान अभी तक नहीं बिक पाई है वे इस दौरान बेच सकेंगे। कृषि उपज मंडी समिति सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि नालागढ़ और मलपुर में धान की खरीद की अंतिम तिथि 30 नवंबर थी। लेकिन अभी तक कुछ किसानों का धान बिकने से रह गया है। इसे देखते हुए सरकार और एफसीआई ने धान की खरीद के लिए 15 दिसंबर तक समय निर्धारित किया है। जो किसान अभी तक भी अपना धान नहीं बेच पाए हैं वे इस दौरान इन दोनों केंद्रों पर धान बेच सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक एफसीआई ने 42 हजार क्विंटल धान नालागढ़ व मलपुर खरीद केंद्र में खरीदा है। किसानों के खातों में 8 करोड़ 23 लाख, 20 हजार रुपये डाल दिए गए हैं। किसान जैसे ही अपना धान खरीद केंद्र में बेचता है तो दूसरे दिन उसके खाते में 1960 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से डाल दिए जाते हैं। किसान इस सुविधा का लाभ उठाएं और अपना धान जल्दी खरीद केंद्र तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें