फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में पेयजल व्यवस्था न सुधारी तो प्रदर्शन : शैलेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सोलन शहरी मंडल ने पेयजल किल्लत पर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर उतरने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में गंभीर पेयजल संकट को लेकर भाजपा सोलन शहरी मंडल ने प्रशासन और जल शक्ति विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने, ट्रांसफार्मर और चार मोटरों के एक साथ खराब होने के मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और गिरि-कसौली पेयजल योजना का शेष कार्य जल्द पूरा करने की मांग की।
भाजपा ने चेतावनी दी कि तीन दिनों के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी जनहित में सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करेगी गुप्ता ने कहा कि शहर के कई क्षेत्रों में सातवें और आठवें दिन पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों को पीने के पानी और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में परेशानी हो रही है। शहर की बढ़ती आबादी और पेयजल की मांग को देखते हुए विभाग को स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद चार मोटरों के खराब होने की बात कही जा रही है। इतने कम समय में एक साथ उपकरणों का खराब होना गंभीर मामला है। उन्होंने इसकी निष्पक्ष तकनीकी जांच करवाने और उपकरणों के रखरखाव व विभागीय कार्यप्रणाली की समीक्षा करने की मांग की। साथ ही, जांच में लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें